भारत बंद मे हिमाचल व्यापार मंडल नही लेगा हिस्सा ddnewsportal.com

भारत बंद मे हिमाचल व्यापार मंडल नही लेगा हिस्सा ddnewsportal.com

भारत बंद मे हिमाचल व्यापार मंडल नही लेगा हिस्सा 

प्रदेश मे कल खुले रहेंगे बाजार, राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने दी जानकारी

कहा, हम किसानों के साथ, सरकार करें मांगों पर विचार लेकिन नही बंद होंगे बाजार

देशभर की किसान यूनियनों के भारत बंद के दौरान कल मंगलवार यानी 8 दिसंबर को हिमाचल व्यापार मंडल भारत बंद में हिस्सा नहीं लेगा। प्रदेश के बाजार मंगलवार को खुले रहेंगे। यह जानकारी हिमाचल व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारिक संस्थान खुले रहेंगे। भारत बंद में व्यापार मंडल शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे बड़े भाई हैं और हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक बंद को लेकर स्थिति है तो कोरोना लॉकडाउन के दौरान लगातार तीन महीने तक बाजार पहले ही बंद रहे हैं। ऐसे में इस समय बंद करना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरा समर्थन है, उनकी मांगों पर सरकार को विचार करना चाहिए और जो शंकाएं किसानों की हैं, उनको दूर किया जाना

चाहिए। सुमेश शर्मा ने कहा कि किसी भी किसान संगठन ने अखिल भारतीय व्यापार मंडल के साथ बंद को लेकर किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की है, ऐसे में भारत बंद में व्यापार मंडल का शामिल होना संभव नहीं है।